जिले में अवैध शराब पर शिकंजा, शराब बेचने और पीने के आरोप में कई गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 27 2026
जिले में अवैध शराब पर शिकंजा, शराब बेचने और पीने के आरोप में कई गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून के सख्त पालन को लेकर गुरुवार को मद्य निषेध थाना की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब बरामद की गई तथा शराब पीने और बेचने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान किउल स्टेशन क्षेत्र से 16.350 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, हालांकि इस मामले में कोई व्यक्ति मौके से पकड़ा नहीं जा सका। वहीं रजौना चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खेदनी देवी को 4.200 लीटर अवैध देसी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इसी क्षेत्र से अजय राम को शराब पीते हुए हिरासत में लिया गया।

इसके अलावा किउल बस्ती, जयनगर स्थान, वृंदावन और बड़हिया समेत कई इलाकों में अभियान चलाकर शराब पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में संजय वर्मा, रामप्रवेश मांझी, विपिन कुमार, नीरज कुमार, विरेंद्र किरकु, मुरारी वर्मा, छोटू कुमार, बलकु मंडल, राज आर्यन मल्होत्रा, शिवम कुमार, अनिल महतो, मंगल महतो, कारू महतो और पारस पासवान शामिल हैं।

मद्य निषेध थाना की ओर से बताया गया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।