सेहत समाचार

दिखाया गया है 368 चीज़े में से 11-20 ।
सर्दियों में बथुआ है बेहद खास, एनीमिया और कब्ज की समस्याओं में रामबाण
  • Post by Admin on Dec 31 2025

नई दिल्ली : जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, लोग पौष्टिक और गर्माहट देने वाले भोजन की ओर बढ़ते हैं। ऐसे में बथुआ का नाम अक्सर सबसे पहले लिया जाता है। न सिर्फ इसका स्वाद लाजवाब होता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी अद्भुत हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसे सुपरफूड मानते हैं। बथुआ में विटामिन ए, सी, के और मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात   read more

बार-बार मुंह में हो रहे छाले पित्त असंतुलन का संकेत, अनदेखी पड़ सकती है भारी
  • Post by Admin on Dec 29 2025

नई दिल्ली : मुंह में होने वाले छालों को अक्सर लोग पेट की मामूली गर्मी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार छाले होना शरीर में गहरे असंतुलन का संकेत हो सकता है। लगातार छाले न केवल दर्द और जलन बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर भी इशारा करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह के छालों के पीछे कई कारण हो सकत   read more

एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, आईसीएमआर ने दी चेतावनी
  • Post by Admin on Dec 29 2025

नई दिल्ली : एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते और अनियंत्रित उपयोग पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गंभीर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन न करने की अपील की है। डॉ. बहल ने बताया कि निमोनिया,   read more

गृह आधारित बाल देखभाल प्रशिक्षण का शुभारंभ, 15 माह तक बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान
  • Post by Admin on Dec 26 2025

लखीसराय : जिले में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को सिविल सर्जन सह सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय की अध्यक्षता में गृह आधारित युवा शिशु देखभाल (HBYC – Home Based Care for Young Child) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन बैचों का उद्घाटन शांति होटल में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ   read more

बदलते मौसम का असर : अस्पतालों में बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
  • Post by Admin on Dec 26 2025

पटना : मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ ही बिहार के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, वायरल और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और अस्पतालों में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि कई अस्पतालों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा   read more

भूलने की आदतों का नया नाम डिजिटल डिमेंशिया, बढ़ा रही मस्तिष्क की थकान और तनाव
  • Post by Admin on Dec 25 2025

नई दिल्ली : आज के डिजिटल युग में हमारी याददाश्त पर तकनीक का असर साफ दिख रहा है। पहले हम छोटे-छोटे काम, जैसे किसी नंबर को याद रखना, बच्चों को पहाड़े सिखाना या हाल ही में देखी गई फिल्म को याद करना, आसानी से कर लेते थे। लेकिन अब, स्मार्टफोन, इंटरनेट और एप्स के इस दौर में मस्तिष्क को लगातार सुविधा मिल रही है, जिससे इसकी स्वाभाविक क्षमता धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। जब हर जानका   read more

प्लेसेंटा एजिंग से स्टिलबर्थ का खतरा, शुरुआती स्क्रीनिंग से बचाव संभव : शोध
  • Post by Admin on Dec 22 2025

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नई अध्ययन में पाया है कि गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (नाल) की समय से पहले एजिंग स्टिलबर्थ का कारण बन सकती है। इस खोज से शुरुआती पहचान और रोकथाम की संभावनाओं पर नई उम्मीद जगी है। शोध में पता चला कि प्लेसेंटा मां और बच्चे के बीच ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। अगर इसकी उम्र ब   read more

सर्दियों में कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर देता है ये संकेत, जानें कारण व बचाव
  • Post by Admin on Dec 21 2025

नई दिल्ली : सर्दियों में थकान, आलस, मांसपेशियों में जकड़न और त्वचा का रूखा होना साधारण बात लगती है, लेकिन ये कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से होता है। सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होता है, क्योंकि तापमान में गिरावट सीधा रक्त वाहिनियों पर दबाव बनाता है, जिससे शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और रक्त का संचार धीरे होता जाता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके   read more

सर्दी में लापरवाही पड़ सकती है भारी : डॉ. सिंह ने बताए ठंड से बचाव और होमियोपैथिक उपचार
  • Post by Admin on Dec 20 2025

बेंगलुरु : सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक एवं क्रॉनिक डिजीज व किडनी स्टोन विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने आम लोगों के लिए ठंड से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं। डॉ. सिंह के अनुसार, ठंड से बचने के लिए सबसे पहले जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने की आदत, अदरक या तुलसी की चाय, हल्द   read more

नवजात शिशु सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 18 2025

लखीसराय : स्वास्थ्य विभाग, लखीसराय के तत्वावधान में नवजात शिशुओं की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार (18 दिसम्बर 2025) से सदर अस्पताल, लखीसराय के सभागार में जिला स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) एवं एएनएम के लिए दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (NSSK) का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य   read more