दिनभर रहना है एक्टिव? सुबह खाली पेट ये सुपरफूड्स खाएं और पाचन भी रखें दुरुस्त

  • Post By Admin on Aug 14 2026
दिनभर रहना है एक्टिव? सुबह खाली पेट ये सुपरफूड्स खाएं और पाचन भी रखें दुरुस्त

हेल्थ डेस्क : सुबह उठने के बाद खाली पेट क्या खाया जाए, इसका सीधा असर शरीर की ऊर्जा, पाचन क्रिया और पूरे दिन की सक्रियता पर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार रातभर के लंबे उपवास के बाद पेट खाली होता है, इसलिए दिन की शुरुआत हल्के, आसानी से पचने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों से करनी चाहिए। सही सुबह की आदतें न केवल पाचन को बेहतर बनाती हैं, बल्कि शरीर को धीरे-धीरे स्थायी ऊर्जा भी प्रदान करती हैं।

भीगे बादाम और अखरोट से करें दिन की शुरुआत

रातभर पानी में भिगोए गए 4–5 बादाम और 1–2 अखरोट सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद माना जाता है। भिगोने से इनके पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित होते हैं। भींगे बादाम और अखरोट दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 और विटामिन E से शरीर को पोषण मिलता है। पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं।

गुनगुना पानी, नींबू या शहद के साथ

सुबह उठते ही 1–2 गिलास गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें चाहें तो थोड़ा नींबू या शहद मिलाया जा सकता है। गुनगुना पानी शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है। आंतों की सफाई में सहायक होता है। कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

पपीता पाचन के लिए लाभकारी

पपीते में पाया जाने वाला ‘पपेन’ एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करता है। इसे सुबह खाली पेट खाना पेट के लिए हल्का माना जाता है। पपीता गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करता है। कब्ज से राहत दिलाने में सहायक होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

भीगी हुई मुनक्का और किशमिश भी हैं उपयोगी

मुनक्का और किशमिश को रातभर भिगोकर सुबह खाना शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देने वाला विकल्प माना जाता है। इनमें आयरन, पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। पाचन तंत्र को साफ रखने में सहायक होते हैं। शरीर को तुरंत प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट तली-भुनी, अत्यधिक मसालेदार या बहुत मीठी चीजें खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह प्राकृतिक और संतुलित खाद्य पदार्थों का सेवन करने से दिनभर शरीर हल्का, ऊर्जावान और सक्रिय बना रहता है। सही सुबह की शुरुआत छोटी आदतों से होती है। भीगे मेवे, गुनगुना पानी, पपीता और भीगी किशमिश जैसे विकल्प न केवल पाचन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।