इनर व्हील क्लब ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
- Post By Admin on Jul 29 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनर व्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने अन्य सभी इनर व्हील क्लब के साथ मिलकर बथुआ नर्सिंग होम में 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. एच. एन. भारद्वाज ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. अनुराधा भारद्वाज, इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट रूपा सिन्हा, लवली साहू, स्मृति बाला, प्रीति, अर्चना सिंह, सिल्की, नूपुर, डॉ. बेनु वर्तिका, सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. मुकुंद और संजय कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. एच. एन. भारद्वाज ने हेपेटाइटिस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इस बीमारी की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि सही जानकारी और सावधानी बरतकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षण, कारण और निवारण के बारे में जागरूक करना था। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।