पति-पत्नी की क्यूट नोक-झोंक पर आधारित कुंदन सिंह का नया म्यूजिक वीडियो हुआ वायरल
- Post By Admin on Jun 29 2024

मुजफ्फरपुर : देसी स्टार कुंदन सिंह का नया गाना "होई नाही धान के रोपनिया" इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले कई बोलबम गीत रिलीज कर चुके कुंदन सिंह का यह गाना ग्रामीण परिवेश को दर्शाते हुए बाकी गानों से अलग है।
गाने में कुंदन सिंह एक किसान की भूमिका निभा रहे हैं और लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। गाने की शूटिंग धान के खेतों में की गई है, जहां वे अभिनेत्री करिश्मा कक्कड़ के साथ क्यूट कैमिस्ट्री दिखाते हैं। वीडियो में करिश्मा के डांस और शरारती एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
"होई नाही धान के रोपनिया" गाने को कुंदन सिंह और श्रृष्टि भारती ने गाया है। इसके बोल अरुण पांडेय ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशीष विश्वकर्मा ने दिया है। कोरियोग्राफी रौशन यादव ने की है और शिवम यादव ने इसे डायरेक्ट किया है। गाना परफेक्ट स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है।
कुंदन सिंह ने इस गाने के जरिए पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक को दिखाया है, जो ग्रामीण जीवन की सादगी और मस्ती को दर्शाता है। गाने को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर वे लोग जो भोजपुरी भाषा समझते हैं, उनके लिए यह गाना मनोरंजन का भरपूर साधन है।
सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक सुनील सरला ने बताया कि उन्होंने कुंदन सिंह से कृषि प्रधान भारत के किसानों पर भी गीत बनाने का आग्रह किया था। "होई नाही धान के रोपनिया" इस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जो दर्शकों को भारतीय किसान की जीवन शैली से जोड़ता है।
कुंदन सिंह के बाकी लोकप्रिय गीतों को "कुंदन सिंह ऑफिशियल" यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है, जिसमें "नाया नौहर कनिया", "झुलिफिया", "झिझिया", "सावन", "होली", और "छठ पूजा" शामिल हैं।