शिक्षा समाचार
- Post by Admin on Aug 05 2025
लखीसराय : मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-वन परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी को लेकर छात्रों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। परीक्षा में सम्मिलित होने के बावजूद सैकड़ों छात्रों को "एब्सेंट" दिखाए जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखीसराय इकाई ने केएसएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर विश्वविद्यालय परीक्षा नि read more
- Post by Admin on Aug 04 2025
पटना : बिहार में शिक्षकों के बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण के बाद सरकारी विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। राज्य के 29 विद्यालय ऐसे पाए गए हैं, जहां फिलहाल एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं हैं, जबकि 354 विद्यालयों में केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। इस गंभीर स्थिति को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर तत्क read more
- Post by Admin on Aug 02 2025
मुजफ्फरपुर : चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की परीक्षा तिथियों को लेकर नाराज छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेता ओमप्रकाश और विवेक पटेल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र जमा हुए और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय न तो प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा करवा रहा है और न ही आठवें सेमेस्टर की, read more
- Post by Admin on Jul 23 2025
शिलांग : मेघालय की चर्चित सीएमजे यूनिवर्सिटी के चांसलर चंद्रमोहन झा पर फर्जी डिग्रियों की बिक्री से करोड़ों की काली कमाई करने का आरोप अब ठोस कार्यवाई में तब्दील हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झा और उनके परिवार की 20.28 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। यह कार्यवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। क्या है पूरा मामला? ईडी की जांच read more
- Post by Admin on Jul 19 2025
लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शनिवार को प्रथम मूल्यांकन परीक्षा (PT-1) का परिणाम उत्सवपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप परीक्षा का सफल आयोजन हुआ और अब छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार अंक पत्र वितरित किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के साथ भाग लिया, जठread more
- Post by Admin on Jul 18 2025
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए एक पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 10 से 14 जुलाई तक उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 450 छात्र और 60 फैकल्टी व स्टाफ सदस्य शामिल हुए। इस विशेष ट्रेनिंग का उद्देश्य छ read more
- Post by Admin on Jul 16 2025
लखनऊ : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तकनीकी संवर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन मंगलवार को संघ कार्यालय, लखनऊ में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में स्वदेश कुमार सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष और प्रो. सुनील मिश्रा को प्रदेश महामंत्री चुना गया। संघ के सभी 52 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसे निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने घोषित किया। राषॠread more
- Post by Admin on Jul 10 2025
मुजफ्फरपुर : डॉ. रामजी मेहता आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र झा ने की, जिन्होंने गुरु की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि "गुरु ज्ञान, बुद्धिमत्ता और नैतिकता के साक्षात प्रतीक होते हैं। वे हमारे मार्गदर्शक होते हैं और उन्हीं की कृप read more
- Post by Admin on Jul 01 2025
लखीसराय : स्थानीय माउंट लिट्रा जी स्कूल में जून माह के ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ की घोषणा बड़े उत्साह के साथ की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह मेधावी और रचनात्मक छात्रों का चयन किया जाता है। यह चयन केवल शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि अनुशासन, रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता औà read more
- Post by Admin on Jun 28 2025
ग्रेटर नोएडा : देश की अग्रणी प्रबंधन संस्थाओं में से एक GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) द्वारा इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में नेतृत्व एवं प्रेरणा आधारित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘मेराकी’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीजीडीएम कोर्स में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को समर्पित था, जिसमें देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर छात्रों को दिशा और प्रेरणा दी। read more