यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट द्वारा आयोजित कनेक्टेक प्रतियोगिता का सफल आयोजन
- Post By Admin on Sep 13 2024

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर/कोलकाता द्वारा बीते गुरुवार को विद्यापति भवन, पटना में जिले के प्रमुख विद्यालयों के बीच एक प्रमुख अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - कनेक्टेक (यूईएम तकनीकी बोनांजा) का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से लेकर 03:30 बजे तक चली।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर के वाईस चांसलर प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी, डीन प्रो. राजीव गांगुली, कृशानु बनर्जी, और सुमन चक्रबर्ती द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई।
इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी प्रमुख स्कूलों के विज्ञान छात्रों ने भाग लिया। कनेक्टेक (यूईएम तकनीकी बोनांजा) में पांच प्रमुख स्पर्धाएं आयोजित की गईं:
• निर्माण - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता (कक्षा 9-12)
• पाइथागोरस स्टार - गणित परीक्षण (कक्षा 9 और 10)
• पाइथागोरस प्रो - गणित परीक्षण (कक्षा 11 और 12)
• जिज्ञासा प्रतियोगिता (कक्षा 11-12)
• जनरल क्विज (कक्षा 9-12)
इस प्रतियोगिता में बिहार और अन्य राज्यों के 1000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें छात्रों ने अपनी तकनीकी और शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चैंपियन स्कूल ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा थी, जिसे जीतने के लिए सभी स्कूलों ने जी-जान लगा दी।
प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी बेहद उत्साहजनक रही। प्रमुख प्रतियोगिताओं और उनके विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
टेक आर्ट (तकनीकी ड्राइंग प्रतियोगिता):
प्रथम पुरस्कार: तन्नू कुमारी (रवींद्र बालिका +2 विद्यालय)
द्वितीय पुरस्कार: खुशी कुमारी (पटना दून पब्लिक स्कूल)
तृतीय पुरस्कार: स्नेहा राज (सेंट करेन हाई स्कूल)
पायथागोरस स्टार (कक्षा 9 और 10 के लिए गणित प्रतियोगिता):
प्रथम पुरस्कार: सोहम अखिल (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
द्वितीय पुरस्कार: राणा जे. सिंह (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
तृतीय पुरस्कार: शस्वती पांडेय*पायथागोरस प्रो (कक्षा 11 और 12 के लिए गणित प्रतियोगिता):
प्रथम पुरस्कार: शिमेशु शिमेशु (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
द्वितीय पुरस्कार: श्लोक अग्रवाल (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
तृतीय पुरस्कार: ओजस मिश्रा (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
निर्माण (विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता):
प्रथम पुरस्कार: अद्वित्या कुमार और स्टैनी स्टीफन (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
द्वितीय पुरस्कार: श्रेयस सिन्हा और आर्यन राज (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
तृतीय पुरस्कार: प्रणव कुमार, मान्या वैरी, लकी राय और चैतन्य (क्राइस्ट चर्च डायोसिसन स्कूल)
क्यूरियोसिटी (क्विज प्रतियोगिता):
प्रथम पुरस्कार: स्वस्तिका श्री (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
द्वितीय पुरस्कार: मृण्मय रंजन (सेंट माइकल्स स्कूल)
तृतीय पुरस्कार: शस्वती ज्ञानेंद्र (सेंट माइकल्स हाई स्कूल)
इस प्रतियोगिता में चैंपियन स्कूल ट्रॉफी का खिताब सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने अपने नाम किया, जबकि रनर-अप ट्रॉफी पटना दून पब्लिक स्कूल को दी गई।
प्रतियोगिता के अंत में, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को चैंपियन और उपविजेता के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रत्येक स्पर्धा के विजेताओं को नकद पुरस्कार, योग्यता प्रमाण पत्र, और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए।
इस आयोजन में विश्विद्यालय के रविंद्र मांजू, पिनाकी करमाकर, एस घोष, और एडमिशन विभाग के विष्णु जगाका, अभिषेक सिंह शामिल हुए। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।