मध्य प्रदेश बिजली विभाग में 2,573 पदों पर भर्ती, मार्च 2025 में होगी परीक्षा

  • Post By Admin on Dec 13 2024
मध्य प्रदेश बिजली विभाग में 2,573 पदों पर भर्ती, मार्च 2025 में होगी परीक्षा

भोपाल : मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाली बिजली कंपनियों में 2,573 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह जानकारी मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित की जाएगी जिसकी तारीख समय रहते घोषित कर दी जाएगी।

24 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन 24 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन लिए जाएंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। परीक्षा का आयोजन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी और सिलेबस एक सप्ताह के भीतर संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  तकनीकी पदों में कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सिविल, इलेक्ट्रिकल), संयंत्र सहायक, प्रोग्रामर आदि शामिल हैं। साथ ही, गैर-तकनीकी पदों में कार्यालय सहायक, सुरक्षा उप निरीक्षक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, अग्निशामक, सुरक्षा सैनिक, आदि।


परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

तकनीकी पदों के लिए विषय आधारित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। गैर-तकनीकी पदों के लिए सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न होंगे। सिलेबस और अन्य विवरण मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mpwz.co.in और mponline.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।