ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई 12वीं परिणाम शानदार, एंजेल शर्मा बनीं टॉपर

  • Post By Admin on May 14 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई 12वीं परिणाम शानदार, एंजेल शर्मा बनीं टॉपर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।

विद्यालय की प्राचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय की छात्रा एंजेल शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्राची नागर ने साइंस स्ट्रीम में 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा आयुष भाटी और स्वास्ति आर्या ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तेजस कसाना ने साइंस स्ट्रीम में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि देवांश त्रिपाठी और कायना भाटी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में चेतना कौर ने 91 प्रतिशत तथा पारस शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।