सीबीएसई 12वीं परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हर्षिका और अपूर्वा बनीं टॉपर

  • Post By Admin on May 13 2026
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, हर्षिका और अपूर्वा बनीं टॉपर

मुजफ्फरपुर: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम में संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पानापुर करियाम, बोचहां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की छात्रा हर्षिका और अपूर्वा सिंह ने लगभग 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थी रहे। इसके अलावा 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने वाले 28 छात्र-छात्राएं, 75 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 46 विद्यार्थी, 65 से 75 प्रतिशत अंक पाने वाले 49 विद्यार्थी तथा 60 से 65 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 36 विद्यार्थी रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों ने अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दिया, जिसका परिणाम आज सामने है।