क्राइम समाचार
- Post by Admin on Jul 07 2026
अहमदाबाद : वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए विशेष अदालत द्वारा 38 दोषियों को दी गई फांसी की सजा और 11 अन्य दोषियों की उम्रकैद को बरकरार रखा है। अदालत ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि हमले में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए तथा 200 से अधिक घायलों को एक-एक लाख रुपए read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : साइबर ठगी के एक मामले में लखीसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से ठगी गई राशि में से 92,788 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना कांड संख्या 43/25 के पीड़ित श्याम दयाल सिंह से विदेशी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली थी। आरोपियों ने उनसे अवैध निवेश (इन्वेस्टमेंट) क read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब के सेवन के आरोप में दो लोगों को भी पकड़ा गया। उत्पाद विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, किऊल स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी के दौ read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से साइकिल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई साइकिल भी बरामद कर ली गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, लखीसराय भेज दिया गया। आरपीएफ किऊल के अनुसार, सोमवार को ड्यूटी पर तैनात आरक्षी read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
लखीसराय : गया-हावड़ा एक्सप्रेस में सीट विवाद के बाद एक दंपती द्वारा ट्रेन के इंजन के सामने खड़े होकर परिचालन बाधित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर अज्ञात यात्रियों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई read more
- Post by Admin on Jul 06 2026
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि वारदात को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने के लिए पहले युवक को बेहोश किया गया और फिर नहर में फेंक दिया गया। शुरुआती जांच में मामला हादसा मान लिया गया था, लेकिन मोबाइल से रिकवर हुई डिलीट चैट और कॉ read more
- Post by Admin on Jul 04 2026
अहमदाबाद : गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों में संगठन का नेटवर्क फैलाने और आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप हैं। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एटीए read more
- Post by Admin on Jul 03 2026
लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल नितेश कुमार उर्फ नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस पर हमला और अवैध बालू खनन से जुड़े मामले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2026 को तेतरहाट थाना क्षेत्र के read more
- Post by Admin on Jul 02 2026
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) से जुड़े एक कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली और पंजाब में चलाए गए स read more
- Post by Admin on Jul 02 2026
लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 1 जुलाई 2026 को मद्य निषेध थाना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब सेवन के आरोप में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार, साईं मंदिर के समीप से शेखपुरा जिले के एकसारी निवासी मोहम्मद शमसाद तथा read more