पटना कॉलेज में ‘सुतली बम’ फेंके जाने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

  • Post By Admin on Sep 05 2026
पटना कॉलेज में ‘सुतली बम’ फेंके जाने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पटना: शिक्षक दिवस के मौके पर पटना कॉलेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिसर के अंदर कथित तौर पर सुतली बम फेंक दिया। घटना के बाद तेज आवाज से कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परिसर में विस्फोटक किसने फेंका और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। शिक्षक दिवस जैसे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।