क्राइम समाचार
- Post by Admin on Jan 04 2025
लखीसराय : हलसी थाना क्षेत्र के कुसुमतार गांव में अवैध महुआ चुलाई शराब के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गांव में छापेमारी कर कुल 34 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सांति देवी, पति- गोरेलाल केवट, जो कुसुमतार की रहने वाली है, के पास से 20 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, दूसरे आरोपी मिश्री केवट, पिता- स्वर्गीय मॠread more
- Post by Admin on Jan 04 2025
लखीसराय : शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की सक्रियता ने देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात को टाल दिया। जानकारी के अनुसार देर रात पुरानी बाजार स्थित योगा होटल के सामने तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। चोरी की कोशिश के दौरान गश्ती दल की पुलिस गाड़ी को देखकर चोर मौके से फरार हो गए। इस दौरान चोरों के द्वारा छोड़ा गया मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान पुलि read more
- Post by Admin on Jan 04 2025
लखीसराय : जिला साइबर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मातासी गांव के बहियार इलाके में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान ठगी से जुड़े कागजात और कई अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। शनिवार को साइबर डीएसपी सुचित्रा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम और कार्यवाई के लिए बनाए गए केंद्रीय पोर्टल से पिछले कुछ दिनों से एक निश्चिठread more
- Post by Admin on Jan 04 2025
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने साइबर क्राइम की दुनिया में कदम रखकर सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने विदेशी मॉडल बनकर न केवल लड़कियों से दोस्ती की, बल्कि उनकी प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की। read more
- Post by Admin on Jan 04 2025
मुजफ्फरपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्री सुरक्षा और सामान चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' के तहत बीते शुक्रवार को एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। निरीक्षक प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर पोस्ट की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक गोकुलेश पाठक, लालबाबू और प्रधान आरक्षी शंभूनाथ साह शामिल थे, ने पश्चिमी यार्ड स्थित बटल read more
- Post by Admin on Jan 04 2025
लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए सामूहिक हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में अरशद नामक युवक ने अपने पिता बदरुद्दीन उर्फ बदर के साथ मिलकर अपनी मां और चार बहनों की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड में सामने आई वसीयत और अरशद के बयान ने कहानी को और भी उलझा दिया है। वसीयत से खुलासा: बेटियों को मकान, बेटे को बेदखल पुलिस को बदरुद्दीन द्वारा लिखी ग read more
- Post by Admin on Jan 03 2025
मुजफ्फरपुर : बिहार के बहुचर्चित स्वाधार गृह कांड में विशेष अनुसूचित जाति जनजाति कोर्ट ने गुरुवार को तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर, शाइस्ता परवीन उर्फ मधु और कृष्णा को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। मामलें की पृष्ठभूमि स्वाधार गृह में रह रहीं 11 महिलाओं और उनके चार बच्चों के अचानक गायब होने का आरोप ब्रजेश ठाकुर पर लगà read more
- Post by Admin on Jan 03 2025
पूर्वी चंपारण : जिले के अरेराज क्षेत्र में बीआरपी कुबेर पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का षड्यंत्र उसके सहोदर भाई लोकेश पांडेय ने संपत्ति हड़पने की नियत से रचा था। एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा गठित एसआईटी टीम ने अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में इस मामले की त्वरित जांच की। घटना 31 दिसंबर को गोà read more
- Post by Admin on Jan 03 2025
पूर्वी चंपारण : जिले के गड़हिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी अपराध योजना को नाकाम कर दिया। गुरुवार को पकड़ीदयाल के एसडीपीओ दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में गड़हिया थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो अपराध की योजना बना रहे थे। यह कार्यवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में गड़हिया के आशिक कुमार और अरमान आलम शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक ठread more
- Post by Admin on Jan 03 2025
लखीसराय : थाना पीरीबाजार के अंतर्गत केशोपुर गांव निवासी अनुभव मुखार गुप्ता, पिता- रामेश्वर लाल गुप्ता को पुलिस ने 3.750 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर शराब की बरामदगी की पुष्टि की। अवैध शराब के व्यापार पर कड़ी कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्याय read more