अलग अलग मामलों में अभियुक्त गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jul 19 2024
अलग अलग मामलों में अभियुक्त गिरफ्तार

लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना की पुलिस ने कांड संख्या 181/24 में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बड़हिया ने बताया कि पकड़ाया अभियुक्त वार्ड 3 नौवा टोली बड़हिया निवासी प्रदीप वर्मा का पुत्र राकेश कुमार उर्फ शुक्ला है। 

मारपीट मामले में एक पकड़ाया 

जिले के तेतरहाट थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट मामले के एक अभियुक्त को उसके घर से पकड़ा है। पकड़ाया युवक थाना क्षेत्र अंतर्गत सावन खैरमा गांव निवासी स्व. कैलू पासवान का पुत्र अनिल पासवान है। जिसके विरूद्ध थाने में कांड संख्या 121/24 दर्ज है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष तेतरहाट ने दी। 

मारपीट का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार 

लखीसराय जिले के कबैया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट के एक मामले के नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष राज्यवर्द्धन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 128/24 में नामजद अभियुक्त गोपाल भंडार गली वार्ड 26 नया बाजार निवासी संजय राम के पुत्र रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।