क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,165 चीज़े में से 121-130 ।
पेपर लीक मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के ठिकानों पर ईडी का शिकंजा, 11 जगहों पर एकसाथ छापेमारी
  • Post by Admin on Jun 19 2025

नालंदा : नीट-यूजी पेपर लीक कांड और कांस्टेबल भर्ती घोटाले में संलिप्तता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाई करते हुए देशभर में एक साथ 11 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्यवाई के केंद्र में हैं बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड निवासी संजीव मुखिया, जिसे इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। ईडी की टीम ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के गोसाईं   read more

पटना के वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाल-बाल बचा व्यापारी
  • Post by Admin on Jun 19 2025

पटना : राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीवीआईपी पोलो रोड इलाके में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह करीब 8:30 बजे पैदल जा रहे एक व्यापारी राहुल पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि व्यापारी ने साहस दिखाते हुए पिस्तौल को हाथ से मार दिया, जिससे गोली चूक गई और वह बाल-बाल बच गए। इस घटना में   read more

शराबबंदी अभियान के तहत महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार, चार नशेड़ी भी चढ़े हत्थे
  • Post by Admin on Jun 19 2025

लखीसराय : शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की ओर से लगातार कार्यवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को एक बड़ी छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने महिला समेत दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया, जबकि चार शराबियों को भी नशे की हालत में पकड़ा गया। उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव से शंभु चौधरी की पत्नी शोभा देवी को चार लीटर अवैध मह   read more

केरल में मानवता शर्मसार : मां ने डेढ़ लाख में बेची एक साल की बेटी, सौतेला पिता समेत पांच गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 19 2025

मलप्पुरम : केरल के मलप्पुरम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने सौतेले पति के साथ मिलकर महज एक साल की बेटी को 1.5 लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने समय रहते कार्यवाही करते हुए बच्ची को कोझिकोड से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बच्ची की जैविक मां, सौतेला पिता, खरीददार महिला और दो बिचौलिए शामिल हैं। प   read more

पत्नी को जबरन पार्टनर स्वैप के लिए करता था मजबूर, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
  • Post by Admin on Jun 19 2025

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी को जबरन सेक्स के लिए पार्टनर स्वैप करने को मजबूर करने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति गिरीश कथपलिया की अवकाशकालीन पीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज की कि प्राथमिकी में दर्ज आरोप किसी सामान्य वैवाहिक विवाद की श्रेणी में नहीं आते, बल्कि यह मामला गंभीर आपराधिक आचरण को दर्शाता है। प्रकरण के अनुसार, आरोपी पर न केवल   read more

लखीसराय में अवैध लाल बालू उत्खनन बेधड़क जारी, पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर
  • Post by Admin on Jun 15 2025

लखीसराय : जिले के किऊल नदी किनारे चल रहे अवैध लाल बालू उत्खनन पर प्रशासनिक कार्यवाई के बावजूद माफियाओं के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। तेतरहट थाना क्षेत्र में शनिवार, 14 जून को सहायक पुलिस पदाधिकारी सूर्यनारायण यादव के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर (BR46G-9508) को जब्त किया गया। ट्रैक्टर की संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि GPS ट्रैकिंग और राजस्व विभाग क   read more

लखीसराय में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, आठ ट्रैक्टर जब्त
  • Post by Admin on Jun 14 2025

लखीसराय : जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार शाम एक सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। एसपी के निर्देश पर तेतरहट थाना पुलिस और क्विक रिस्पॉन्स टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए आठ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए। यह छापेमारी शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक महिसोना, बासुआ चक, धमराही और झिनोरा गांवों में चलती रही, जो लंबे समय से अवैध खनन के लिए कुख्या   read more

पीडीएस चावल की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, ग्रामीणों की सजगता से उजागर हुआ घोटाला
  • Post by Admin on May 26 2025

लखीसराय : सदर प्रखंड के रेहुआ पंचायत में सरकारी योजना के अंतर्गत गरीबों को वितरित किए जाने वाले पीडीएस चावल की अवैध बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से यह गोरखधंधा उस समय उजागर हो गया जब सोमवार को जुगाड़ गाड़ी पर लदे चावल की ढुलाई को बीच रास्ते में रोक दिया गया। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सूचना दी, जिसके बाद मौ   read more

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 26 2025

किऊल : रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' अभियान के तहत आरपीएफ किऊल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने साउथ बिहार एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13287 डाउन) के स्लीपर कोच से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया और उसके पास से दो चोरी के स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपए बताई जा रही है।   read more

दरिंदगी की हदें पार : दुष्कर्म के बाद महिला की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 26 2025

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी आंतें बाहर आ गईं और इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के दो आरोपियों—सुनील और हरि को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 24 मई की सुबह महिला बेहोशी की हालत   read more