लखीसराय : तेतरहाट थाना क्षेत्र के एक पुराने डकैती मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को खैरी गांव में छापेमारी कर एएसआई सूर्यनारायण यादव के नेतृत्व में आरोपी राजकुमार महतो, पिता गोविंद महतो को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामकुमार महतो लंबे समय से डकैती कांड में वारंटी था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की तलाश में आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।