सड़क किनारे युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी
- Post By Admin on Nov 22 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र इलाके के भीखनपुरहा से एक मामला सामने आया हैं। जहां हत्या कर एक युवक के शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं। वहीं हत्या को दुर्घटना का रूप दीए जाने की कोशिश की गई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।
वही स्थानीय मो. नसीम ने बताया की जब सुबह वह अपनी दुकान खोलने आए तो देखा की एक शव रोड किनारे पड़ा हुआ था। जिसके बाद सदर थाना को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेज दिया गया। नसीम का कहना हैं कि युवक को दूसरे जगह से गोली मारकर यहाँ फेक दिया गया हैं। मृत युवक के माथे पर गोली का एक निशान भी है। जिससे एक बड़ा छेद हो गया है।
वहीं पूरे मामले पर सदर थाना के एएसआई प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया की एक अज्ञात युवक का शव भिखनपुर सैफ के पास मिला हैं। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल युवक के पास से कोई भी आईडी कार्ड नहीं मिला है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
वहीं एसडीपीओ 2 विनीता सिन्हा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का प्रतीत होता है। शव पोस्टमॉर्टम एसकेएमसीएच भेजा गया है। दो से तीन घंटों में डॉक्टर का मंतव्य मिलते ही आधिकारिक रूप से मामले की पुष्टि कर हादसे का स्पष्ट कारण पता चल जाएगा।