लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, अलग-अलग स्थानों से 12 लोग पकड़े गए
- Post By Admin on Apr 25 2026
लखीसराय : जिले में मद्यनिषेध कानून के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान की गई।
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार, पिता–तारणी साव, निवासी मनकठा, वार्ड-01, थाना अमहरा और विकास कुमार, पिता–राजो सहनी, निवासी बालगुदर, थाना लखीसराय को शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया। वहीं, लखीसराय थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोहल्ला में मोहम्मद शहजाद, पिता मो. इलियास और मोहम्मद फैजान, पिता–मो. सिराज, निवासी हकीमगंज, थाना किऊल को गिरफ्तार किया गया।
किऊल थाना क्षेत्र के विच्छे गांव में जय राम पंडित, पिता–खुशनाथ पंडित, पिंकु कुमार, पिता–महेश्वर प्रसाद सिंह और कुंदन कुमार, पिता–कमल किशोर गुप्ता, निवासी धर्मशाला को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। खगौर क्षेत्र में अर्जुन राम, पिता–स्व. कपिल राम, निवासी धर्मराय चौक, थाना लखीसराय को गिरफ्तार किया गया।
बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापुर और लोहरा गांव में अजय सिंह, पिता–स्व. बालकिशोर सिंह और सोनू कुमार, पिता–सोधी साव को पकड़ा गया। वहीं, इंद्रपुर गांव से किशोरी राम, पिता–रंजीत राम, निवासी पूरब चक और जैतपुर गांव से मुन्ना सिंह, पिता–केलाश सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जिले में लगातार छापेमारी जारी है और शराब सेवन एवं तस्करी पर सख्ती बरती जा रही है।