लखीसराय : जिले में शराब सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध थाना की टीम ने छापेमारी कर सात लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा। कार्रवाई 24 नवंबर को उत्पाद थाना के समीप, बड़हिया थाना क्षेत्र में की गई।
मद्यनिषेध थाना, लखीसराय के छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पकड़े गए लोगों में जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार, राज कुमार, अनील कुमार और मनोज कुमार, सभी लखीसराय के पुरानी बाजार क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, दिग्विजय कुमार बड़हिया वार्ड संख्या चार तथा अजीत कुमार तेघड़ा वार्ड संख्या 14, जिला बेगूसराय के निवासी बताए गए हैं।
प्रतिवेदन में सभी सातों व्यक्तियों को शराब सेवन करने वाला बताया गया है। मद्यनिषेध थाना की ओर से शराब सेवन के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
















