पुणे : प्यार के सभी रूप सुंदर नहीं होते कुछ वीभत्स भी होते हैं। पुणे के तीस वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर एक खुनी खेल को अंजाम दिया। पहले उसने पत्नी को जान से मारा बाद में बेटे का भी गला रेत डाला। इसके बाद खुद ही पुलिस को खबर भी किया ताकि किसी को शक न हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने खुद ही पुलिस को फोन कर यह बताया कि शनिवार देर रात को जब वो पाने ससुराल से खाना खा कर लौट रहा था। तब उसे चक्कर आने लगा। इसलिए उसने कार को किनारे पर रोक खुद बाहर निकल कर कुल्ला करने लगा। इतने में ही दो अनजान लोग लूट-मार के इरादे से उसकी कार की तरफ बढ़ें। अभियुक्त उनको रोकना चाह रहा था मगर उन बदमाशों ने इसके हाथ-पैर को बांध दिया। पत्नी और बेटे जो कार में थे उनसे उन बदमाशों ने पहले गहने और पैसे छीने। बाद में उनलोगों ने पत्नी और बेटे को जान से मार डाला।

मगर पुलिस ने जब तफ्सीस शुरू कि तो कहानी में काफी लोचा नज़र आया। तफ्सीश के दौरान पुलिस को अभियुक्त के कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड है सोनाली जवाले। जिससे वो शादी करना चाहता था और इसके लिए उसने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। पुलिस ने अभियुक्त से साथ उसकी गर्लफ्रेंड और दो लोगों को भी शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है।