लोगों को भविष्य बताने वाले का अपना भविष्य लटका अधर में
- Post By Admin on Jun 11 2018

न्यूज़ डेस्क :- हर कुछ दिन के बाद कोई न कोई बाबा ख़बर में आते ही रहते हैं। आशाराम बापू के बाद अब उन्हीं बाबाओं के लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हुआ है वो हैं महामंडलेश्वर शनिधाम परमहंस दाती जी का।
दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 & 34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकातय पर आज यानि 11 जून को उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
ये वही बाबा हैं जो विभिन्न चैनलों पर बैठ कर लोगों का भविष्य बताते नज़र आते हैं। इतना ही नहीं लोगों को उनके ग्रह दशा को सुधारने के लिए तमाम तरह के नुस्खें भी बताते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो अपना भविष्य कैसे सुरक्षित कर पाते हैं।