देश समाचार

दिखाया गया है 1,222 चीज़े में से 81-90 ।
वॉशिंगटन फायरिंग पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, बोले—लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य
  • Post by Admin on Apr 26 2026

नई दिल्ली : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और ऐसी घटनाओं की एकजुट होकर निंदा की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि अमेरिक   read more

मुंबई में सजेगा TIME100 Next India गाला, नए भारत के 100 लीडर्स होंगे सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 24 2026

मुंबई : वैश्विक मीडिया ब्रांड TIME ने भारत में पहली बार ‘TIME100 Next India’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल Reliance Industries के सहयोग से आयोजित की जाएगी, जिसके तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को चुना जाएगा, जो देश के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। इस महत्वपूर्ण घोषणा का ऐलान न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Gala के दौरान TIME की मुख्य कार्यकारी अधिकारी Jessica Sibley और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेय   read more

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालेगांव ब्लास्ट केस में चार आरोपी बरी
  • Post by Admin on Apr 22 2026

मुंबई : वर्ष 2006 के चर्चित मालेगांव बम विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने वाले आदेश को रद्द करते हुए उन्हें बरी कर दिया। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति श्याम चांदक की खंडपीठ ने यह निर्णय सुनाया। यह फैसला आरोपियों द्वारा सितंबर 2025 में विशेष अदालत के उस आदेश के   read more

Heat Wave के बीच अल-नीनो का कहर, वैज्ञानिकों ने दी गंभीर चेतावनी
  • Post by Admin on Apr 21 2026

नई दिल्ली : दुनिया भर में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर ‘अल-नीनो’ प्रभाव ने चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मौजूदा स्थिति पिछले 149 वर्षों में सबसे शक्तिशाली अल-नीनो का रूप ले सकती है, जिसका असर वैश्विक तापमान और मौसम चक्र पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक के आंकड़ों में यह अल-नीनो सबसे प्रभावशाली माना जा रहा है। इसके चलते दुनिया की बड़   read more

टेक्नोलॉजी, ट्रेड और ट्रेडिशन का संगम : भारत-कोरिया ने मजबूत किए रिश्ते
  • Post by Admin on Apr 21 2026

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया और कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने इस भरोसेमंद रिश्ते को भविष्य की मजबूत साझेदारी में बदलने क   read more

पहलगाम बरसी से पहले सख्त संकेत: ऑपरेशन सिंदूर को याद कर सेना ने PAK को चेताया
  • Post by Admin on Apr 21 2026

नई दिल्ली : 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध इस पर्यटन स्थल पर उस दिन खून-खराबा और चीख-पुकार का भयावह दृश्य था। इस जघन्य हमले की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को याद किया। सेना ने लिखा, “जब इंसानियत की   read more

भारत-रूस डिफेंस टाई-अप मजबूत, अब साझा होंगी सैन्य सुविधाएं और संसाधन
  • Post by Admin on Apr 19 2026

नई दिल्ली/मॉस्को : भारत और रूस ने फरवरी 2025 में एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक समझौता पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता जनवरी 2026 से लागू हो गया है। जिसके तहत दोनों देश अब एक-दूसरे के इलाके में 3,000 सैनिक और सीमित संख्या में नौसैनिक जहाज और विमान तैनात कर सकते हैं। रूस की आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल ने इसकी जानकारी दी है। रूसी संसद ने दिसंबर 2025 में इस समझौते को मंजूरी दी थी। इस समझौते का   read more

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कैबिनेट ने दी DA में बढ़ोतरी को मंजूरी
  • Post by Admin on Apr 19 2026

नई दिल्ली : देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की कैबिनेट ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत के शानदार इजाफे को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता और पेंशन 58 फीसदी से उछलकर सीधे 60 फीसदी हो गई है। आमतौ   read more

महिला आरक्षण पर विपक्ष का हमला, प्रियंका गांधी बोलीं—इस्तेमाल हो रही हैं महिलाएं
  • Post by Admin on Apr 16 2026

नई दिल्ली : संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन का इस्तेमाल सत्ता बनाए रखने के लिए कर रही है और महिलाओं का राजनीतिक रूप से उपयोग किया जा रहा है। सदन में बोलते हुए प्रि   read more

पीएम मोदी का भरोसा—परिसीमन में नहीं होगा किसी राज्य के साथ अन्याय
  • Post by Admin on Apr 16 2026

नई दिल्ली : संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा में पेश किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए इसे भारतीय संसदीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को 25-30 वर्ष पहले ही लागू कर देना चाहिए था, जिससे अब तक यह और अधिक परिपक्व हो चुका होता। उन्होंने क   read more