देश समाचार

दिखाया गया है 1,222 चीज़े में से 51-60 ।
उर्दू अदब को बड़ा झटका, बशीर बद्र ने कहा अलविदा
  • Post by Admin on May 28 2026

भोपाल : उर्दू शायरी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर भोपाल स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. बशीर बद्र की याददाश्त काफी कमजोर हो चुकी थी औ   read more

चंद्रयान-2 के रडार ने खोले चांद के रहस्य, बर्फ की मौजूदगी के संकेत
  • Post by Admin on May 28 2026

नई दिल्ली : भारत के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ ने चांद को लेकर एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित गहरे क्रेटरों के नीचे पानी की बर्फ मौजूद होने के मजबूत संकेत मिले हैं। इस खोज को भविष्य के मानव चंद्र अभियानों के लिए   read more

घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सख्त, अमित शाह ने बनाई हाई लेवल कमेटी
  • Post by Admin on May 27 2026

नई दिल्ली : देश में अवैध घुसपैठ और असामान्य जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को डेमोग्राफिक चेंज की समीक्षा और समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय परिवर्तन दे   read more

इबोला खतरे के बीच सरकार सतर्क, एयरपोर्ट पर फिर लागू हुए कोविड जैसे नियम
  • Post by Admin on May 26 2026

नई दिल्ली : इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर के हवाई अड्डों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। नागर विमानन महानिदेशालय ने इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यात्रियों को भारत पहुंचने से पहले अनिवार्य रूप से ‘स्व-घोषणा प्रपत्र’ भरना होगा तथा हवाई अड्डों पर उनकी   read more

देश की महान विभूतियों का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिए पद्म पुरस्कार
  • Post by Admin on May 25 2026

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में वर्ष 2026 के पहले पद्म सम्मान समारोह में देश की अनेक विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। पहले चरण में 66 विभूतियों को सम्मान प्रदान किया गया, जबकि शेष विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में रा   read more

लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें
  • Post by Admin on May 25 2026

नई दिल्ली : देशभर में सोमवार, 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा दर्ज किया गया। वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच पेट्रोल औसतन 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है और परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक पर असर पड़ने लगा है। पिछले 11 दिनों में ईंधन की कीमतों में कुल 7.5 र   read more

भारत ने बढ़ाई सैन्य शक्ति, अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल ने साधा सटीक निशाना
  • Post by Admin on May 23 2026

नई दिल्ली : भारत ने स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर अपनी सामरिक ताकत का एक बार फिर प्रदर्शन किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण शाम 6:30 बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। अग्नि-1 एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जो परमाणु और पारंपरिक   read more

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने शुरू किया ऑपरेशन शेरवाली
  • Post by Admin on May 23 2026

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के मुगलान इलाके में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाबलों ने इस अभि   read more

प्रधानमंत्री मोदी और मार्को रुबियो के बीच अहम वार्ता, ऊर्जा और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on May 23 2026

नई दिल्ली : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। शनिवार सुबह उनका विमान कोलकाता पहुंचा, जहां भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। कोलकाता में रुबियो ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचकर मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह नई दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुला   read more

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता की बढ़ी चिंता
  • Post by Admin on May 23 2026

नई दिल्ली : कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया। मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपए प्रति लीट   read more