देश समाचार
- Post by Admin on Oct 07 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से टेलीफोन पर बात की और उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सभी प्रयासों में सफलता की कामना की। बातच read more
- Post by Admin on Oct 05 2025
नई दिल्ली : नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दर्जनों घर ढह गए हैं, सड़कें और पुल बह गए हैं, जबकि कई लोगों की मौत और कई अन्य के लापता होने की खबर है। इस आपदा पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और नेपाल को हर संभव सहायता देने का आश्व read more
- Post by Admin on Oct 05 2025
नई दिल्ली : भारत-भूटान की दोस्ती का एक और उदाहरण सामने आया जब रविवार तड़के भूटान के दक्षिणी इलाके में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारतीय सेना ने मानवीय मिशन चलाकर कई लोगों की जान बचाई। भूटान के चुखा जिले में अमोचू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास के अस्थायी मजदूर शिविर और क्वारंटाइन आवास बह गए। तेज़ बहाव और लगातार बारिश के कारण दर्जनों मजदूर और स्थानीय निवासी फंस read more
- Post by Admin on Oct 03 2025
नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हो रहे व्यापक प्रदर्शन और हिंसा को पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और संसाधनों की संगठित लूट का "स्वाभाविक परिणाम" बताया है। इन प्रदर्शनों में अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत की खबर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर क read more
- Post by Admin on Oct 03 2025
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शुक्रवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर तक लगभग 300 किलोमीटर तक कार्रवाई की। उन्होंने इसे अब तक की सबसे लंबी दूरी की सर्जिकल कार्रवाई बताया और कहा कि अभियान ने दुश्मन के संचालन को बाधित कर दिया। एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने बताय read more
- Post by Admin on Oct 03 2025
नई दिल्ली : भारत और रूस के बीच 3 अक्टूबर 2000 को हुई रणनीतिक साझेदारी ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम दिया। इस अवसर पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बधाई दी और इस ऐतिहासिक दिन को याद किया। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौत read more
- Post by Admin on Oct 03 2025
नई दिल्ली : सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला पूरे देश में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और हर दिन इस केस में नई जानकारी सामने आ रही है। इस बीच मामले में एक नया मोड़ आया है। जुबीन के बैंड के दो अन्य सदस्यों, संगीतकार शेखर गोस्वामी और गायक अमृत प्रीतम को भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) इस read more
- Post by Admin on Sep 29 2025
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा का नया कार्यालय सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटित होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित यह भवन नवरात्रि की सप्तमी के शुभ अवसर पर पार्टी को समर्पित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और हजार read more
- Post by Admin on Sep 29 2025
दुबई : भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए टूर्नामेंट की अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को दान करने की घोषणा की। सूर्यकुमार ने देर रात सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और प read more
- Post by Admin on Sep 28 2025
नई दिल्ली : भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर पूरे देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग संदेशों के जरिए उनके अमूल्य योगदान को याद किया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ प read more