देश समाचार

दिखाया गया है 1,114 चीज़े में से 1,041-1,050 ।
जयशंकर ने श्रीलंकाई विदेश मंत्री से की मुलाकात
  • Post by Admin on Jan 20 2023

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो में श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कनेक्टिविटी, ऊर्जा, उद्योग और स्वास्थ्य में भारत-श्रीलंका सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि आज शाम कोलंबो में विदेश मंत्री अली साबरी और अन्य मंत्रिस्तरीय सहयोगियों के साथ एक अच्छी बैठक हुई। बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, ऊर्ज   read more

रायगढ़ जिले में ट्रक-कार की सीधी टक्कर, 9 लोगों की मौत एक घायल
  • Post by Admin on Jan 19 2023

मुंबई: रायगढ़ जिले में स्थित माणगांव के रेपोली गांव के पास मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रक और इको कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। घटना में एक बच्चा घायल हो गया है, जिसे माणगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल   read more

रामचरितमानस के अपमान पर सांकेतिक मौन उपवास पर अश्विनी चौबे
  • Post by Admin on Jan 19 2023

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों एवं रामचरितमानस के अपमान को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक मौन उपवास पर हैं। वे नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के विरोध में पटना से सांकेतिक मौन उपवास शुरू कर रहे हैं। इस मौके पर चौसा कांड के किसान भी अश्विनी चौबे के समर्थन में आयोजित सांकेतिक मौन उपवास में शामिल हो रहे हैं। इस बाबत केंद्रीय मंत्री अश्वि   read more

इतिहास के पन्नों मेंः 20 जनवरी
  • Post by Admin on Jan 19 2023

नई दिल्ली : भारत रत्न पाने वाले पहले गैर भारतीयः भारत के अजीज, सीमांत गांधी के नाम से मशहूर भारत रत्न पाने वाले पहले गैर भारतीय खान अब्दुल गफ्फार खान का 20 जनवरी 1988 को पेशावर में हाउस अरेस्ट के दौरान उनका निधन हो गया। महात्मा गांधी के सहयोगी और जीवन भर अहिंसक विचारधारा की पुरजोर हिमायत करने वाले खान अब्दुल गफ्फार खान की आखिरी यात्रा भी अहिंसक न रह सकी, उनकी अंतिम यात्रा में दो व   read more

जी20 सम्मेलन के स्वास्थ्य कार्य समूह के दूसरे दिन की योगा से हुई शुरुआत
  • Post by Admin on Jan 19 2023

नई दिल्ली: केरल में आयोजित जी20 सम्मेलन के पहले स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत योग से हुई। गुरुवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार के साथ बैठक में भाग लेने वाले सभी लोगों ने समुद्र तट के पास एक घंटे तक योग किया। इस दो दिवसीय बैठक के दौरान ट्रोइका में पहली बार तीन विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील भाग   read more

उत्तर प्रदेश व्यापार शिखर सम्मेलन-2023 : मंत्रियों ने निवेशकों से प्रदेश में निवेश का किया आह्वान
  • Post by Admin on Jan 17 2023

लखनऊ : उत्तर प्रदेश व्यापार शिखर सम्मेलन-2023 में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित और सुविधा वाला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है कि वहां उद्योगपतियों की सु   read more

देश में बढ़ती आर्थिक असमानता के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : खड़गे
  • Post by Admin on Jan 17 2023

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने आर्थिक असमानता की खाई को इतना गहरा कर दिया है कि देश का आम इंसान उसमें धंसता जा रहा है। भारत में सबसे अमीर एक फीसदी लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40 फीसदी से अधिक हिस्सा है। वहीं आधी आबादी के पा   read more

सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में भारत का मॉडल ऐतिहासिक
  • Post by Admin on Jan 17 2023

भोपाल : जी-20 के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में स्थानीयकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसमें सरकार, समाज और निजी संगठनों का त्रिकोणीय सहकार आवश्यक है। इसके द्वारा हम वैश्विक परिदृश्य बदल सकते हैं। त्रिकोणीय सहकार में भारत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कोविड महामारी और यूक्रेन संकट के समाधान में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में भारत क   read more

आतंकी मक्की को सूचीबद्ध करने के सुरक्षा परिषद के फैसले का भारत ने किया स्वागत
  • Post by Admin on Jan 17 2023

नई दिल्ली : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल व अल कायदा संबंधित प्रतिबंध समिति द्वारा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सूचीबद्ध करने के फैसले का स्वागत किया है। भारत ने कहा कि इससे क्षेत्र में आतंक के खिलाफ जारी लड़ाई मजबूत होगी। मक्की लश्कर नेता हाफिज सईद का साला है और आतंकी संगठन के लिए धन जुटाने का काम करता रहा है। उसे सूचीबद्ध   read more

सर्दी का सितम : उत्तर भारत में कई जगह पारा शून्य से नीचे
  • Post by Admin on Jan 17 2023

नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इस लिहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जरूर कुछ राहत है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ताजा बर्फबारी से पड़ोसी राज्यों में ठंडी हवा बह रही है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। इस अधिकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य   read more