मुंबई : तुनिषा शर्मा के मौत के महज़ कुछ ही दिन हुए हैं कि नए नए खुलासे होते जा रहे हैं। तुनिषा की मां विनीता शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए नया दावा किया है। विनीता शर्मा ने कहा कि शीजान तुनिषा को मुसलमान बनने के लिए दवाब डालता था। उन्होंने कहा कि शीजान और उसका परिवार तुनिषा को काबू करना चाहता था। विनीता शर्मा ने कहा कि वह जब तक शीजान को सज़ा नहीं दिलवा देती तब तक वह चुप नहीं बैठेगी। शीजान की बहन तुनिषा को लेकर दरगाह जाती थी। शीजान ने तुनिषा को वादा किया था कि वो उससे शादी करेगा और दबाव डालता था कि वह इस्लाम धर्म अपना ले। शीजान की मां भी तुनिषा को परेशान करती थी।
आपको बता दें कि विनीता शर्मा ने यह भी कहा कि शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ भी मारा था।मीडिया से बात करते हुए मां विनीता शर्मा और मामा पवन शर्मा ने यह भी बताया कि तुनिषा को पहले से खबर थी शीजान दूसरी लड़की से बात करता है। विनीता शर्मा ने कहा कि मेरी बेटी ने शीजान के फ़ोन में दूसरी लड़कियों के मैसेज देखें थे। जिस वजह से दोनों में लड़ाई हुई थी । शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। इसी वजह से दोनों में ब्रेकअप भी हुआ था। इस मामले में शीजान की बहन और मां भी मिली हुई है। शीजान ने तुनिषा को कहा था कि तुझे जो करना है कर ले।
तुनिषा की मां ने कहा कि शीजान की मां और पूरा परिवार तुनिषा का धर्म बदलना चाहते थे। मेरी बेटी शीजान की मां को अम्मी और बहन को अप्पी कहने लगी थीं। तुनिषा पुरी तरीके से उनकी बातों में आ गई थी उनके कही बातों पर चलने लगीं थीं। मेरी बेटी बदल गई थी वह हिजाब पहनने लगीं थीं। उर्दू सीखने लगीं थीं।




















