मुंबई: बिग बॉस सीजन 16 का ये हफ्ता काफी विवादों से भरा रहा। वीकेंड के वार यानी शुक्रवार का प्रोमो सामने आ चुका है। सलमान खान वीकेंड के वार में शालीन और अर्चना दोनों की क्लास लगाने वाले है। ऐसे में आप अनुमान लगा सकतें है कि इस हफ़्ते के वीकेंड का वार काफ़ी धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड के वार में सलमान खान अर्चना को ये कहते नज़र आ रहे हैं कि वह शो में उन्हें वापस ला सकते है तो वह उन्हें बाहर भी निकाल सकते है। सलमान खान ने फटकार लगाते हुए अर्चना को कहा की वह क्यू सभी झगड़ों में किसी के मां बाप पर जाती है। मैं अगर सभी के खिलाफ जा कर आपकों घर के अंदर ला सकता हु तो घर से बाहर निकालने की ताकत भी रख सकता हूं। आपके इन हरकतों की वज़ह से आपकी धज्जियां उड़ गई है।
बताते चलें कि सलमान खान शालीन पर भी गुस्साते नज़र आ रहे हैं। इस हफ्ते अर्चना और शालीन की लड़ाई हुई थीं । इस लड़ाई में शालीन ने अर्चना को गंदी औरत कहा था। इस पर अर्चना ने शालीन की एक्स वाइफ और मां को घसीटा था। इसी पर शालीन के इस कमेंट (गंदी औरत) पर सलमान खान रिएक्ट करते है। पहले सलमान खान अर्चना पर भड़कते है फिर शालीन के कमेंट पर जवाब मांगते हैं, आपने क्यों एक लड़की को कहा कि आप दो टके की गंदी औरत हैं। इस बात पर शालीन जोर से चिल्लाने लगते हैं। वह कहते हैं कि मैंने अगर कुछ बोला है तो उनको कहा है मैं उनके परिवार पर नहीं गया हूं। जो इंसान मेरी लाइफ में बहुत स्पेशल हैं। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता हूं। शालीन के इस बयान को सुनकर सलमान खान गुस्सा हो जाते है। सलमान खान कहते हैं कि तुम एक बार फिर पॉइंट के मिस कर रहे हो। इस पर शालीन कहते है कि वह क्या करे हाथ पर हाथ डाल कर बैठे रहें। सलमान खान प्रोमो के अंत में गुस्सा हो जाते है ओर मी - टीवी से हट जाते है।




















