चेन्नई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरबीआई के प्रवक्ता के अनुसार शक्तिकांत दास को एसिडिटी की गंभीर शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि गवर्नर की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है। हालांकि, इस बारे में और अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। स्वास्थ्य की देखरेख के लिए एक विशेषज्ञों की टीम का गठन किया गया है और गवर्नर शक्तिकांत दास के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।