BMW G 310 GS पर साल का सबसे बड़ा ऑफर, जानें डिटेल्स

  • Post By Admin on Dec 26 2024
BMW G 310 GS पर साल का सबसे बड़ा ऑफर, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली : अगर आप BMW बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। BMW Motorrad ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक BMW G 310 GS पर साल का सबसे बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी ग्राहकों को 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय और कुछ शर्तों के साथ उपलब्ध है।

ऑफर की पूरी जानकारी

ग्राहकों को दो तरह के विकल्प दिए जा रहे हैं। पहला 50,000 रुपये तक का डायरेक्ट बेनिफिट।दूसरा 3 साल तक फ्री सर्विस, 2 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल की वारंटी। वहीं, इन ऑफर्स की पुष्टि और अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी BMW Motorrad डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

BMW G 310 GS की कीमत और फीचर्स

BMW G 310 GS की शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपये है। यह बाइक अपने पावरफुल और एडवेंचर-फ्रेंडली फीचर्स के लिए जानी जाती है। इंजन: 313cc रिवर्स-इनक्लाइंड, लिक्विड-कूल्ड इंजन, पावर: 34bhp, टॉर्क: 28nm और गियरबॉक्स: 6-स्पीड यूनिट, स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ। 

कीमतों में होगी बढ़ोतरी

BMW Motorrad ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2025 से उनकी सभी बाइक्स की कीमतों में 2.5% तक की वृद्धि होगी। यह बढ़ोतरी उत्पादन लागत और इंफ्लेशन के कारण की जा रही है।

BMW Motorrad का भारत में लाइनअप

BMW भारत में कई प्रीमियम बाइक्स और स्कूटर्स का शानदार रेंज पेश करता है:

एडवेंचर: BMW R 1300 GS, F 900 GS

स्पोर्ट्स: BMW S 1000 RR

रोडस्टर: BMW S 1000 R

हेरिटेज: BMW R 18 Transcontinental

स्कूटर: BMW C 400 GT, इलेक्ट्रिक BMW CE 04

क्यों खरीदे BMW G 310 GS?

BMW G 310 GS उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है जो एडवेंचर राइडिंग के शौकीन हैं। इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी वारंटी, और शानदार आफ्टर-सेल्स सर्विस इसे एक प्रीमियम विकल्प बनाती है।

अगर आप भी BMW बाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। जल्दी करें, क्योंकि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है।