Honda की अपकमिंग कॉम्पैक्ट SUV मचाएगी धमाल, 30 किमी प्रति लीटर तक देगी माईलेज
- Post By Admin on May 16 2026
होंडा की लोकप्रिय एसयूवी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी एलिवेट का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास फेसलिफ्ट मॉडल के साथ पेश कर सकती है।
फिलहाल होंडा एलिवेट अपनी किफायती कीमत, शानदार स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी अब इसे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और अधिक आकर्षक बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई एलिवेट हाइब्रिड में Honda City e:HEV वाला 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी भारत के बाजार को ध्यान में रखते हुए एक हल्का और अपेाकृत किफायती हाइब्रिड सिस्टम विकसित करने पर भी काम कर रही है, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जा सके।
संभावित माइलेज की बात करें तो नई एलिवेट हाइब्रिड लगभग 28 से 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। वहीं, फुल टैंक पर करीब 1000 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है। कीमत की बात करें तो इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 19 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यदि यह मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च होता है तो इसका मुकाबला कई हाइब्रिड एसयूवी मॉडल्स से होगा और यह माइलेज तथा भरोसेमंद तकनीक के कारण ग्राहकों के बीच मजबूत विकल्प बन सकती है।