विदेश समाचार

दिखाया गया है 911 चीज़े में से 101-110 ।
ताइवान के पास मिसाइल तैनात करेगा जापान, चीन से बढ़ सकता है टकराव
  • Post by Admin on Feb 26 2026

टोक्यो : पूर्वी एशिया में सामरिक संतुलन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए जापान ने ताइवान के निकट अपने सबसे पश्चिमी द्वीप पर मिसाइल तैनात करने की योजना का ऐलान किया है। जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने कहा कि जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें मार्च 2031 तक योनागुनी द्वीप पर तैनात कर दी जाएंगी। जापानी समाचार एजेंसी के अनुसार, ये मिसाइलें विमान और बैलिस्टिक मिस   read more

ट्रंप का दावा : ऑपरेशन मिडनाइट हैमर से किया ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट
  • Post by Admin on Feb 26 2026

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपने विशेष सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की धरती पर हमले कर उसके परमाणु कार्यक्रम को समाप्त कर दिया। ट्रंप ने कहा कि दशकों स   read more

रूस का सुपर स्ट्राइक : यूक्रेन के 7 शहरों पर मिसाइल-ड्रोन बरसात, भारी तबाही
  • Post by Admin on Feb 24 2026

कीव : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई प्रमुख शहरों पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ ड्रोन से व्यापक हमला किया। हमले में ओडेसा बंदरगाह, ऊर्जा संयंत्रों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर है। हमलों के दौरान लवीव शहर में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि कम से कम 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूक्रेनी अधिका   read more

ट्रंप के ट्रेड वॉर को सुप्रीम झटका, कल से बंद होगी टैरिफ वसूली
  • Post by Admin on Feb 24 2026

वॉशिंगटन : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन शुल्कों को गैरकानूनी करार दिए जाने के बाद अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने मंगलवार से अतिरिक्त टैरिफ की वसूली पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर बीते शुक्रवार आए फैसले में अदालत ने वर्ष 1977 के   read more

तेहरान पर हमले की आशंका के बीच भारत की सख्त एडवाइजरी, नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश
  • Post by Admin on Feb 23 2026

तेहरान : तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास द्वारा जारी ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक किसी भी परिस्थिति में उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों या अन्य परिवहन साधनों से आज ही ईरान से प्रस्थान करें। दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह सलाह 5 जनवरी 2026 को जारी पूर्व ए   read more

समुद्र की गहराइयों में तेज हलचल : दक्षिण चीन सागर में 7.1 तीव्रता का भूकंप
  • Post by Admin on Feb 23 2026

गुआंगज़ौ : दक्षिण चीन सागर में सोमवार तड़के 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे समुद्र का अंतस्तल तक कांप उठा। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 12:57 बजे दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मलेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थित साबाह राज्य में कोटा बेलुड से करीब 55-62 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में समुद्र के   read more

धाडिंग में आधी रात कहर : त्रिशुली नदी में बस गिरने से 18 यात्रियों की मौत
  • Post by Admin on Feb 23 2026

काठमांडू : नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जब पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस त्रिशुली नदी में जा गिरी। हादसा बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका के चरौंडी स्थित चिनाधारा क्षेत्र में रात करीब 1:15 बजे हुआ। धाडिंग जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा ने 18 मौतों की पुष्टि की है। मृतकों में 12 पुर   read more

उत्तर कोरिया में सत्ता परिवर्तन की आहट : किम जोंग उन ने बेटी किम जू ऐ को बनाया अपना उत्तराधिकारी
  • Post by Admin on Feb 14 2026

सियोल : उत्तर कोरिया से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दुनिया को अपनी परमाणु ताकत से चुनौती देने वाले तानाशाह Kim Jong Un ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर अहम फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी National Intelligence Service (NIS) ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने अपनी नाबालिग बेटी Kim Ju-ae को अपना सियासी वारिस घोषित कर दिया है। इसका मतलब यह है कि आने वाले   read more

भारत को व्यापारिक झटका : बांग्लादेश ने कपास खरीद के लिए अमेरिका से मिलाया हाथ
  • Post by Admin on Feb 13 2026

ढाका : बांग्लादेश में आम चुनावों के बीच एक अहम कूटनीतिक और आर्थिक फैसला सामने आया है, जिसने भारत-बांग्लादेश व्यापारिक संबंधों को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कपड़ा उद्योग के लिए कपास की खरीद अब भारत के बजाय अमेरिका से करने का निर्णय लिया है। यह समझौता चुनाव से ठीक तीन दिन पहले 9 फरवरी को अमेरिका के साथ किया गया, जिसे अब तक   read more

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान का पीएम बनना तय
  • Post by Admin on Feb 13 2026

ढाका : बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 299 सीटों में से 209 पर कब्जा कर लिया है और स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें बीएनपी निर्णायक बढ़त के साथ आगे है। वहीं, जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 70 सीटें मिली हैं। जम   read more