राज्य समाचार
- Post by Admin on Oct 29 2024
राँची : राजधानी राँची में आज आर्थिक अपराध जांच निदेशालय (ईडी) ने कई बड़े अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शराब घोटाले से संबंधित एक मामले के तहत की गई। छापेमारी में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे और आबकारी विभाग के पूर्व सचिव गंजेद्र सिंह समेत अन्य सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के माठread more
- Post by Admin on Oct 29 2024
रांची : कांके थाना क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के पास स्थित ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक्स आपस में टकरा गईं। इस हादसे में हुसिर निवासी मनोज राम (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद तुरंत NHI की एम्बुलेंस द्वारा दोनों को घटनाठread more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के बरियारपुर में नई दिल्ली-काठमांडू एशियन हाईवे किनारे नवनिर्मित महेश्वर सिंह हॉस्पिटल का उद्घाटन बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन, एम एल सी महेश्वर सिंह एवं एम एल सी संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में फीता काट कर किया. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के बीच विधान परिषद् के सभापति श्री सिंह read more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, और à read more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मुजफ्फरपुर : दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी), सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) और अंचल अधिकारी (मुसहरी) ने संयुक्त रूप से पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर रखे पटाखों की गुणवत्ता, उनके भंडारण के तरीकों और सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारà read more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मुजफ्फरपुर : छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) और सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग और सुरक् read more
- Post by Admin on Oct 29 2024
अटल सभागार में जोश से लगा बीजेपी का नारा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अटल सभागार में सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा के सभी छह मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और सक्रिय सदस्यता का शुल्क जमा कर पार्टी से जुड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सॠread more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मुजफ्फरपुर : सोमवार को केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एकत्रित हुए और उप महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार झा द्वारा उन्हें सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई। उक्त अवसर पर उप महाप्रबंधक ने कहा कि पूरे अंचल स्तर पर 28 अक्तूबर से 03 नवंठread more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के द्वारा मिठनपुरा स्थित एक निजी विद्यालय में "मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम" चलाया गया। जिसमें स्पीकर डॉ. प्रियम सिंह ने विद्यालय के बच्चों तथा उनके अभिभावकों के बीच अभी के दौर में बच्चों में हो रहे निमित प्रकार के मानसिक अस्वस्थता के कारण एवं निदान से अवगत कराया। इस मौक पर अध्यक्ष रुपा सिन्हा, पीडीसी पूनम ठाकुर, पीपी ठread more
- Post by Admin on Oct 29 2024
मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के सदस्यों के द्वारा मिठनपुरा स्थित 'वृंदावन' वृद्धाश्रम के रसोईया को लोक आस्था का महापर्व छठ करने के लिए सूप, गेहूँ, गुड़, घी, साड़ी, श्रृंगार के सभी सामान तथा कुछ पैसे भी दिया गया । इस मौके पर अध्यक्ष रुपा सिन्हा, पीपी सुधा सिंह, पीपी पूजा सुरेखा, रेनु मोरे, मंगला बंसल, नुपुर सिन्हा तथा एडिटर डा. बेनू वर्तिका उपस्थित थी। read more