सड़क दुर्घटना में बाइकर्स की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

  • Post By Admin on Oct 29 2024
सड़क दुर्घटना में बाइकर्स की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रांची : कांके थाना क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के पास स्थित ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक्स आपस में टकरा गईं। इस हादसे में हुसिर निवासी मनोज राम (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद तुरंत NHI की एम्बुलेंस द्वारा दोनों को घटनास्थल से रिम्स अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।