राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 5,581-5,590 ।
राज्यपाल संतोष ने एटीआई मतदान केंद्र में किया मतदान, लोगों से अधिक मतदान की अपील
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के एटीआई में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही राज्यपाल मतदान केंद्र पहुंचे उनका पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय महिलाओं ने मांदर की थाप और गीतों के माध्यम से उनका अभिवादन किया जिसे राज्यपाल ने मुस्कान के साथ स्वीकार किया। मतदान करने के बाद राज्यपाल गंगवार   read more

चुनाव ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान को लगी गोली, रांची रेफर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

पलामू : विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव को बुधवार अहले सुबह पिकेट में एक्सीडेंटल फायरिंग में गोली लग गई। गोली उनके सिर में लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।   read more

अब SMS द्वारा चुटकियों में पाएं वोटर पर्ची
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : अगर अब तक आपको वोटर स्लिप नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से SMS के जरिए वोटर पर्ची निकालने की सुविधा शुरू की है। अब आप घर बैठे 1950 नंबर पर SMS भेजकर महज 10 सेकंड में अपनी वोटर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। वोटर पर्ची SMS द्वारा प्राप्त करने के लिए मतदाता को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में "ECI (वोटर आईडी नंबर)" टाइप करके 1950   read more

लोकतंत्र के त्योहार में उमड़ा मतदाताओं का उत्साह, बूथों पर लंबी कतारें
  • Post by Admin on Nov 13 2024

आदित्यपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। 43 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन आदित्यपुर के कई बूथों पर मतदाता सुबह 6:30 बजे से ही कतारबद्ध होकर अपने वोट डालने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, बीएलओ की नाकामयाबी भी इस चुनाव में उजागर हुई है। मतदाताओं को उनà   read more

बड़कागांव के स्वर्णिम भविष्य के लिए करें मतदान : भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी ने बुधवार को अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। पतरातू नवोदय विद्यालय के बूथ संख्या 256 पर मतदान करने के बाद उन्होंने इसे बड़कागांव के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया। मतदान से पहले रोशन लाल चौधरी ने पंचमंदिर में पूजा अर्चना की और पूरे बड़कागांव की खुशहाली और उन्नति के ल   read more

मतदान करें, नया झारखंड गढ़ें : संजय सेठ
  • Post by Admin on Nov 13 2024

रांची : रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को अपने परिवार संग मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। मतदान के बाद संजय सेठ ने झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे भी अपने परिवार के साथ मतदान करें और एक नया झारखंड गढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव की चाह रखती à   read more

सबेरा नाट्य संस्था द्वारा 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 13 2024

पटना : मंगलवार को सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान द्वारा आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बीएमपी कमाउंड) में आयोजित 5 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गयाl जिसमें कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपने विचार रखे और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रभात कुमार   read more

छठ पूजा के बाद यात्रियों के लिए महानगरों के प्रमुख स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
  • Post by Admin on Nov 13 2024

हाजीपुर : छठ पूजा के बाद भारी यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रा में सुगमता लाने के लिए पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, जयनगर, गया, धनबाद सहित प्रमुख स्टेशनों से नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और अन्य प्रमुख शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी और अतिरिक्त व्यवस्थाओं के माध्यम से रेलवे ने यात्रियों की सुवि   read more

नव आमान परिवर्तित झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड पर 14 नवम्बर से 2 जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन
  • Post by Admin on Nov 13 2024

हाजीपुर : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 14 नवम्बर 2024 से नव आमान परिवर्तित झंझारपुर और लौकहा बाजार रेलखंड पर 02 जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर और तेज यातायात सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन:     1.    05201/05202 झंझारपुर-लौकहा बाजार पैसेंजर:     read more

कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर 4 जोड़ी पैसेंजर मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
  • Post by Admin on Nov 13 2024

हाजीपुर : आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 15 नवम्बर 2024 को चार जोड़ी पैसेंजर मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की घोषणा की है। इसके अलावा 14 और 15 नवम्बर 2024 को छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर, सोनपुर-बछवारा और सोनपुर-छपरा खंड पर कुछ नियमित ट्रेनों को अस्थायी रूप से एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। चार जोड़ी मेला à   read more