बड़कागांव के स्वर्णिम भविष्य के लिए करें मतदान : भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी

  • Post By Admin on Nov 13 2024
बड़कागांव के स्वर्णिम भविष्य के लिए करें मतदान : भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी

बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी ने बुधवार को अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। पतरातू नवोदय विद्यालय के बूथ संख्या 256 पर मतदान करने के बाद उन्होंने इसे बड़कागांव के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया।

मतदान से पहले रोशन लाल चौधरी ने पंचमंदिर में पूजा अर्चना की और पूरे बड़कागांव की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र का उत्सव है, और आज हमें अपने क्षेत्र के भविष्य के लिए सही चुनाव करना है।"

चौधरी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, "हमने सपरिवार बड़कागांव के स्वर्णिम भविष्य के पक्ष में मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अब बारी आपकी है, अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाएं और अपने उज्जवल भविष्य के लिए सही चुनाव करें।