राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,105 चीज़े में से 4,031-4,040 ।
विश्व पर्यटन दिवस पर वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (दिलसा) लखीसराय के संयुक्त निर्देशानुसार इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) परिसर में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य "वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र (ADR)" के प्रति जागरूकता फैलाना   read more

जलजमाव से लोग परेशान, समस्या का नहीं हो रहा समाधान
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : जिले में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के वार्ड संख्या 30 के निवासी पिछले पंद्रह दिनों से अधिक समय से भीषण जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाओं से निराश होकर स्थानीय लोग खुद पंपसेट का सहारा लेकर जल निकासी का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा   read more

पैक्स सदस्यता में शिकायतों पर सहकारिता विभाग एक्शन में, शिकायतों का हो रहा निपटारा
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : पैक्स चुनाव की सुगबुगाहट के बीच पैक्स सदस्यता को लेकर किसानों में तेजी से रुचि देखी जा रही है। हालांकि, सदस्यता प्रक्रिया में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिलने के कारण सहकारिता विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है। ऑनलाइन सदस्यता प्रक्रिया पहले से ही चालू थी, लेकिन जैसे ही चुनाव की चर्चा बढ़ी, कई क्षेत्रों से सदस्य बनाने में मनमानी की शिकायतें आने लगीं।  जिला   read more

बाल विवाह, बाल श्रम, नशा और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : शुक्रवार को सदर प्रखंड के बिलौरी पंचायत अंतर्गत ओफापुर गांव के सामुदायिक भवन में किशोर-किशोरियों द्वारा "किशोर किशोरी नेतृत्व अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, दहेज प्रथा, विद्यालय और स्वास्थ्य देखभाल जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।  इसके बाद, किशोर-क   read more

एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव ने बंगाल में बिहार छात्र के साथ हुए बदसलूकी की निंदा की 
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव विजय कुमार ने पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। विजय कुमार ने कहा कि एआईडीएसओ की बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य इकाइयां इस घटना की निंदा करती हैं और पश्चिम बंगाल सरकार से त्वरित न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रही हैं। विजय   read more

जिलाधिकारी ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार एवं प्रधान सचिव, निर्वाचन विभाग एच आर श्रीनिवास की उपस्थिति में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा की, जिसमें सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा बल की तै   read more

बिहार में फिर टूटा पुल, दो साल पहले हुआ था निर्माण, लाखों की आबादी प्रभावित
  • Post by Admin on Sep 27 2024

भागलपुर : बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक और पुल के टूटने की खबर आई है। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच बने पीडब्ल्यूडी के पुल का निर्माण महज दो साल पहले ही हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल देर रात अचानक ढह गया, जिससे पूरे क्षेत्र का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस पुल के टूटने   read more

इनरव्हील क्लब का अस्मिता कार्यक्रम, डीसी अलकनंदा बक्शी की विजिट
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : गुरूवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने "अस्मिता" कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें आईडब्ल्यूएल-325 की डीसी अलकनंदा बक्शी ने औपचारिक रूप से विजिट किया। यह कार्यक्रम एक निजी होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डीसी अलकनंदा बक्शी ने क्लब को सुझाव दिया कि वे रक्तदान (ब्लड डोनेशन) के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक आयोजित करें, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। उ   read more

तिरहुत साहित्य उत्सव-2024 की तैयारी शुरू
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रभाषा हिंदी और भारतीय भाषाओं के विकास के प्रति समर्पित साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के तत्वाधान में "तिरहुत साहित्य उत्सव-2024" का आयोजन तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मुजफ्फरपुर और तिरहुत प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। इस उत्सव में प्रदेश की नौ भाषाओं के विद्वानों को आमंत्रित किया गया है, जो संस्कृत, हिंदी, अंग्   read more

भिखनपुरा निवासी नमन के लापता होने के बाद परिजनों में आक्रोश
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा निवासी नमन सिंह, जो बीए का छात्र है, 21 सितंबर को अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु नमन का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शिकायत दर्ज करने मे   read more