राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लखीसराय सदर प्रखंड के खगौर पंचायत में समाजसेवी संगठनों द्वारा लगभग 500 छठ व्रतियों को पूजन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिलाध्यक्ष वक्फ बोर्ड सरफराज आलम, आरपीएफ इंस्पेक्टर किऊल अरविंद कुमार सिंह, समाजसेवी गणेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, और प्रवीण स read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
लखीसराय : दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर बिहार लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों और आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से लखीसराय जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय द्वारा जन जागृति कला मंच, पटना के कलाकारों के सहयोग से 2 नवंबर से 5 नवंबर 2024 के बीच जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के माड़ीपुर स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में यादें इवेंट के बैनर तले भव्य सूर्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के प्रमुख और सर्वश्रेष्ठ त्योहार, छठ महापर्व की महिमा और महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। आयोजन के अध्यक्ष अविनाश तिरंगा और संयोजक सोनू सिंह ने बताया कि छठ पर्व न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्क read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
मुजफ्फरपुर : चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर भाजपा के कई जिलास्तरीय नेताओं ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के साथ जिला महामंत्री सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, जिला मंत्री धनंजय झा और जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। नेताओं ने पूजा पंडालों में भगवान च read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने रविवार को भटौना मल्लाह टोली के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। दीपावली की रात भटौना गांव के सहनी टोला में अचानक आग लगने से कई परिवारों की झोपड़ियाँ जलकर राख हो गई थीं। इस घटना में मुन्ना सहनी और सुरेश सहनी सहित कई अन्य परिवारों का सब कुछ खाक हो गया, जबकि कुछ पशुओं की read more
- Post by Admin on Nov 02 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के गरसंडा गाँव में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा योग्य निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी करवाया गयाl कैम्प का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और लाभों के बारे में read more
- Post by Admin on Nov 02 2024
लखीसराय : दीपावली के शुभ अवसर पर भारत स्वाभिमान (पतंजलि) परिवार जिले के मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हरिद्वार में भाग लेने वाले सभी योग साधकों एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी नाथ अमिताभ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 17 से 21 नवंबर तक आयोजित योग शिविर हरिद्वार में भाग लेने वाले सभ read more
- Post by Admin on Nov 02 2024
बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखण्ड अंतर्गत कुल्हड़ियां गांव में श्री श्री 108 पूजा समिति की ओर से दो दिवसीय मां काली पुजा - अनुष्ठान सह मेला का शुक्रवार को विधिवत श्रीगणेश किया गया. मुख्य पुजारी उमेश झा उर्फ पग्गों बाबा के द्वारा वैदिक विधि - विधान से पूजा एवं अनुष्ठान की प्रक्रिया पूरी की गई. सन् 1823 में स्थापित यह काली मंदिर शक्तिपीठ के रूप में भी प्रसिद्ध है. इस मंदिर का इतिह read more
- Post by Admin on Nov 02 2024
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय मुंगेर एनएच 80 पर खावा चंद्रटोला के समीप एक बस द्वारा बाइक में टक्कर मारने से बाइक सवार तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई l जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए l घायलों को पुलिस एवं स्थानीय लोगों के मदद से पहले सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया l जहाँ घायलों की हालत गंभीर देखते read more
- Post by Admin on Nov 02 2024
लखीसराय : पर्यावरण भारती द्वारा दीपावली, संत हरीन्द्रानंद जी और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन करते हुए विभिन्न प्रकार के वृक्षों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पीपल, नीम, आम, जामुन, अमरूद, नींबू और महोगनी के 11 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। पर्यावरण भार read more