राज्य समाचार
- Post by Admin on Jan 09 2025
मोतिहारी : जिले के छतौनी पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को मनरेगा पार्क के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान के दौरान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। चालान काटे जाने के बाद चालक क read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में एल एस कॉलेज के जे बी कृपलानी सभागार में कश्मीरी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय था स्वच्छ भारत मिशन में युवाओं की भूमिका। कार्यक्रम में नगर आयुक्त विक्रम वीरकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने युवाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उ read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
समस्तीपुर : दार्जिलिंग सराय स्थित चौक मैदान में जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित चैलेंज कप टूर्नामेंट 2025 का चौथा दिन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दिन के मुकाबले में एस.ओ.एस ‘बी’ समस्तीपुर और वाई.आर.एस.सी. पाटोरी की टीमें आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में एस.ओ.एस ‘बी’ समस्तीपुर की टीम ने एक शून्य से जीत हासिल की। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रिश कुमार को &l read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
सीतामढ़ी : आगामी गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन की सभी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें मुख्य कार्यक्रम स्थल, सफाई, सुरक्षा, झंडोत्तोलन, खेलकूद कार्यक्रम और अन्य read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में बीते बुधवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति की स्थिति पर गहन समीक्षा की गई। जिसमें ई-केवाईसी और राशन वितरण के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। ई-केवाईसी में सुधार की आवश्यकता समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिले में ई-केवाईसी का अनुपालन केवल 74 read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय ने रीगा प्रखंड के रेवासी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने आम जनता से उनकी समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपूर्ति, पेंशन, अतिक्रमण, पीएचईडी, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आई read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अनुराधा सिंह को 8 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उनका व्याख्यान ‘व्यवहारिक शोध विधियों में सांवेगिक बुद्धि के शील गणों का समन्वयन’ (इंटेग्रटिंग द एट्रिब्यूट्स ऑफ इमोशनल इंटेलिजेंस विथ बिहेवियरल र read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
लखीसराय : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को लेकर लखीसराय के ऐतिहासिक अशोक धाम में रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज नेताओं ने शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जन सुराज नेताओं ने बताया कि प्रशांत किशोर को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी के बायपास स्थित कार्यालय में बीते बुधवार को संगठनात्मक चुनाव के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 18 संगठनात्मक मंडलों के मंडल अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों की सहमति से दीपक कुमार सिंह को पुनः जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। घोषणा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर उन्होंने भारत read more
- Post by Admin on Jan 09 2025
लखीसराय : किऊल-लखीसराय रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में इस अभियान में 157 यात्रियों को बिना टिकट या अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और कुल ₹1,04,420 का जुर्माना वसूला। इस दौरान यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे उचित read more