राज्य समाचार
- Post by Admin on Jan 23 2025
दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में और अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 जनवरी को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (वायु) भर्ती अभियान के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आई.टी.आई के निकट लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित हुआ। काउंसलिंग सत्र में नियोजन पदाधिकारी, दरभंगा और भारतीय वायुसेना भर्ती केन् read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
दरभंगा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को दरभंगा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुक्त के सचिव ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव, बिहार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार 25 जनवरी को आयुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन प्रमंडलीय सभा कक्ष में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा और सभी कार्यालय के प read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
दरभंगा : जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के तहत समाहरणालय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को सूचित किया है कि कल, 24 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों और कार्यालय प्रधानों से अपेक्षायुक्त है कि वे समय पर read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
दरभंगा : जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज कैदराबाद में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को भूकंप से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में भूकंप सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों को भूकंप सुरक्षा पर आधारित बीएसडीएमए (बिहार राज्य आ read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने भाजपा द्वारा आयोजित "संविधान गौरव दिवस सभा" की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कांटी क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। जनसंपर्क अभियान के तहत श्री कुमार ने बारमतपुर मुसहर बस्ती, read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा आगामी 27 जनवरी 2025 को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राजकीय आई.टी.आई. रामनगर, लहेरियासराय, दरभंगा के परिसर में किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। मेला सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे अपराह्न तक चलेगा। इस मे read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
मुजफ्फरपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद सरैया शाखा की नए वर्ष की पहली बैठक छितरी बाजार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक का मुख्य विषय सरैया शाखा के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी और स्थान का चयन था। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी 2025 को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय समाजसेवी श्री बालेंद read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
लखीसराय: जिले के हलसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने बल्लोपुर और तरहारी मोड़ इलाके में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बल्लोपुर के वार्ड नंबर 4 के निवासी राजो चौधरी के पुत्र रामचन्द्र कुमार और दुर्गा चौधरी के पुत्र जितेन्द्र चौधरी शामिल हैं। इनके पास से 1.000 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसके read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
मुजफ्फरपुर : त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू में चल रहे अंतरराष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालय 'जय नेपाल टी-20 मेंस कप 2025' में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने अपनी पहली जीत धमाकेदार अंदाज में दर्ज की। बिहार विश्वविद्यालय ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल को 178 रन से हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल read more
- Post by Admin on Jan 22 2025
दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सांसद गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, माननीय विधायक संजय सरावगी, अपर समाहर्ता आपदा विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पु read more