राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,742 चीज़े में से 1,071-1,080 ।
राघव चड्ढा ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए सांसद निधि से आवंटित किए 3.25 करोड़ रुपए
  • Post by Admin on Sep 03 2025

चंडीगढ़ : पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आगे आए हैं। उन्होंने अपने सांसद निधि कोष से 3.25 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है। राघव चड्ढा ने बताया कि गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा तटबंधों को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, ताकि भविष्य में गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके। वहीं, अमृतसर ज   read more

कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
  • Post by Admin on Sep 03 2025

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों और झीलों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में खतरे की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर मकानों, सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बुधवार को दोपहर तक भारी बारिश जारी रह सकती है। इसको देखते हुए सं   read more

ओडिशा : बारीपदा में अग्निवीर वायु भर्ती रैली, 12 राज्यों के युवाओं ने दिखाया जज्बा
  • Post by Admin on Sep 03 2025

बारीपदा : भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती रैली-2025 ओडिशा के बारीपदा में छाऊ पाड़िया में 27 अगस्त से चल रही है।   यह रैली 3 सितंबर को समाप्त होगी। अग्निवीर योजना के तहत आयोजित इस भर्ती में ओडिशा सहित 12 राज्यों के युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। सभी युवाओं ने योजना में शामिल होने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने खुद को इसके लिए सौभाग्यशाली भी बताया। प्राप   read more

अमेठी : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक टक्कर में तीन की मौत
  • Post by Admin on Sep 03 2025

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के 60.1 किलोमीटर स्थान पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान कैं   read more

महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में विशेष जागरूकता व क्षमता निर्माण सत्र आयोजित
  • Post by Admin on Sep 02 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को विशेष जागरूकता एवं क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, महिला एवं बाल विकास निगम तथा आईसीडीएस के सभी कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्   read more

पीएम मोदी ने किया जीविका निधि सहकारी संघ का शुभारंभ, 1.40 करोड़ दीदियों को मिलेगा आर्थिक संबल
  • Post by Admin on Sep 02 2025

लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी संघ लिमिटेड के शुभारंभ एवं 105 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। इस पहल से राज्यभर में कार्यरत 11 लाख से अधिक समूहों से जुड़ी करीब 1 करोड़ 40 लाख जीव   read more

चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, ग्राम कचहरी सचिवों का बढ़ाया मानदेय
  • Post by Admin on Sep 02 2025

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने ग्राम कचहरी सचिवों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ग्राम कचहरी सचिव का मासिक मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने का फैसला लिया गया। बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों   read more

शिखर सम्मान 2025 : समाज सेवा और दिव्यांग कल्याण के लिए शांति मुकूल को विशेष सम्मान
  • Post by Admin on Sep 01 2025

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में आयोजित शिखर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा, रचनात्मक कार्य और स्थानीय नेतृत्व के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश कुमार, डीडीसी और उप विकास आयुक्त शिवहर, सुश्री ज्योति सिन्हा, राष्ट्रपति सम्मानित, डॉ. सतीश कुम   read more

पटना में पगला घोड़ा नाटक का सफल मंचन
  • Post by Admin on Aug 31 2025

पटना : राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में रविवार की संध्या “रस रंग” संस्था द्वारा बादल सरकार लिखित एवं राज कपूर निर्देशित नाटक पगला घोड़ा का मंचन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में प्रस्तुत इस नाटक ने समाज और मानवीय रिश्तों पर गहरी छाप छोड़ी। नाटक का कथानक एक निर्जन श्मशान घाट पर केंद्रित है, जहाँ प्रेम में असफल होकर आत्महत्या करने वाली युवती की चिता   read more

कांटी में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार बने मुख्य अतिथि
  • Post by Admin on Aug 31 2025

मुजफ्फरपुर : कांटी प्रखंड के दामोदरपुर गंगाराम पोखर से रविवार को निकली शोभा यात्रा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बनी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा गंगाराम पोखर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुज़री और पुनः पोखर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकियाँ और रथ आकर्षण का केंद्र बने। भक्तिमय माह   read more