लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के कारण एक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को पहले हलसी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल महिला की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव की 28 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। पीड़िता ने मारपीट का आरोप नजदीकी परिजनों पर लगाया है। हालांकि, मारपीट का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
फिलहाल बबीता देवी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।




















