पटना : मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक उत्तर बिहार में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में पारा गिरकर 13℃ के नीचे पहुँच सकता है। जिससे रात के समय सर्दी और बढ़ेगी। पछिया हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।

क्या है मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में ठंड का असर अधिक रहेगा। विशेषकर रात में कनकनी महसूस होगी और न्यूनतम तापमान गिरकर 13℃ तक पहुँच सकता है। इस दौरान पचिया हवा के कारण ठंडी हवाएँ चलेंगी। जो सर्दी को और बढ़ा देंगी।

क्या करें?
मौसम विभाग ने सभी नागरिकों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से बचने के उपायों की सलाह दी गई है।