विकसित बिहार, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री से किया मुलाकात
- Post By Admin on Dec 04 2024

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से “विकसित बिहार, विकसित भारत” बनाने के संकल्प में ऊर्जा से भरे युवाओं की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने के बारे में चर्चा किया।
मुलाकात के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और भारत के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की और उन्होंने युवा पीढ़ी को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने यह विश्वास जताया कि बिहार के विकास में युवाओं की प्रेरित और सशक्त भूमिका एक निर्णायक कारक बनेगी।
इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के विकास की दिशा में विश्वास व्यक्त किया और कहा कि महाराष्ट्र विकास के शिखर तक पहुंचेगा।