सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मोरवा में श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
- Post By Admin on Dec 16 2024

समस्तीपुर : जिले के मोरवा विधानसभा के लसकारा वार्ड 1 में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले सरदार बल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। यह समारोह जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिसके बाद उनके योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने अपने संबोधन में कहा, “सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। जिन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, बल्कि भारतीय रियासतों के एकीकरण में भी सफलता प्राप्त की। उन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृहमंत्री के रूप में एक सक्षम और सधे हुए नेता के रूप में कार्य किया।”
विभिन्न वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि सभा में विभा देवी (पूर्व जिलापार्षद), देवनारायण सिंह (प्रदेश महासचिव), डॉ. दिलीप कुमार चौधरी (जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ), मनोज कुमार राम, रामानंद सिंह, शिवनंदन राम, आत्माराम सिंह, मो रहमत, शाहिद फिरोज, अनिल कुमार महतो, छोटू कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, संजय कुमार राम, मुकेश कुमार चौधरी, संजय चौधरी निषाद, अनिल सिंह कुशवाहा, मिथिलेश महतो, राजेंद्र दास, अमरजीत कुमार, रूबी परवीन, शाहजहाँ बेगम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।