एसपीबी इंटर कॉलेज में दिवंगत शिक्षिका की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, नम आंखों से दी विदाई
- Post By Admin on Apr 24 2026
मुजफ्फरपुर : एसपीबी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को दिवंगत फिजिकल शिक्षिका संगीता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार सिंह ने की।
सभा को संबोधित करते हुए प्रो. सोनू सरकार ने बताया कि संगीता मध्य विद्यालय कुढ़नी से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुई थीं और 15 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रो. गौरी शंकर सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संगीता का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं प्रो. सुषमा ने कहा कि संगीता की स्मृतियां सदैव सभी के हृदय में जीवित रहेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में प्रो. सुधीर प्रसाद सिंह, प्रो. सुनैना, प्रो. राम किशोर सिंह, प्रो. शब्बीर आलम नोमानी, प्रो. रजनी, विकास राठौर, विवेक रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन शोक संवेदना के साथ हुआ, जहां सभी ने दिवंगत शिक्षिका के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।