पूर्व शारीरिक शिक्षिका संगीता को भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़ा जनसमूह
- Post By Admin on Apr 24 2026
मुजफ्फरपुर : जिले के मालीघाट में शुक्रवार को दिवंगत शारीरिक शिक्षिका संगीता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के सचिव सुनील कुमार ने की, जबकि आयोजन में शांति सेना मुजफ्फरपुर के संयोजक सोनू सरकार की प्रमुख भूमिका रही।
सभा को संबोधित करते हुए सोनू सरकार ने बताया कि संगीता मध्य विद्यालय कुढ़नी से वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुई थीं और 15 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि संगीता एक समर्पित शिक्षिका होने के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत थीं।
परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगीता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, चाइल्डसेफ के सचिव जयचंद्र कुमार, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबिता ठाकुर, समाजवादी नेता विनय कुमार निषाद, युवा साहित्यकार तन्नू श्री, तबला वादक आदित्य सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, चंदवारा निवासी शारीरिक शिक्षिका संगीता कुमारी के आकस्मिक निधन पर राजद नेता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगीता एक कुशल शिक्षिका के साथ-साथ सामाजिक आंदोलन की प्रखर नेत्री और प्रभावशाली वक्ता थीं। उनके असमय निधन से समाज को बड़ी क्षति पहुंची है। शोक व्यक्त करने वालों में वेद प्रकाश, पवन शर्मा, महेश कुमार शर्मा, संजय शर्मा, रणजीत शर्मा, अरुण कुमार ठाकुर और विजय कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे।