99 बैच बीपीएससी शिक्षकों का रजत जयंती सह मिलन समारोह
- Post By Admin on Dec 10 2024

मुजफ्फरपुर : 99 बैच बीपीएससी शिक्षकों का रजत जयंती सह मिलन समारोह बीते सोमवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशोपुर पोखर कुढ़नी में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में इनके योगदान को सम्मानित करना और शिक्षकों के बीच सामूहिक मिलन को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सुष्मिता कुमारी, उप प्रमुख योगेन्द्र राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिंटू कुमारी, प्रखंड साधन सेवी धीरज कुमार, मुखिया मीरा देवी, पंचायत समिति सदस्य पंकज साह, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार और विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवयित्री सविता राज ने बड़े सुंदर अंदाज में किया। जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर कुढ़नी ब्लॉक के कई प्रमुख शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिनमें सुनील कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, रामपुकर सिंह, गोपाल शर्मा, चंद्र भूषण कुमार, सन्नी कुमार, अफरोज आलम अंसारी, संजय कुमार और विवेक कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सराहा गया और उनके समर्पण को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में इन शिक्षकों की भूमिका को मान्यता देते हुए आयोजकों ने भविष्य में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारी उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।