मुजफ्फरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया। जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. मनमोहन सिंह को उनके समय के महानतम वित्तमंत्रियों में से एक माना जाता है और 1991 में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखने के लिए उनका योगदान अमूल्य था। राज्य सरकार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक कुल सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है
इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। जहाँ नियमित रूप से यह ध्वज फहराया जाता है। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान को भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और विद्वत्ता से देश को नई दिशा दी। देश और दुनिया भर के नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।




















