मुजफ्फरपुर: बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध में शनिवार को इंडिया गठबंधन ने जिला मुख्यालय में खुदीराम बोस स्मारक से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने इस मार्च में भाग लिया।
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि मुजफ्फरपुर शहर और प्रखंडों में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है और प्रशासन अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने हाल ही में पत्रकार शिवशंकर झा की हत्या और संस्कृति वर्मा पर दिनदहाड़े हुए जानलेवा हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रखंडों में भी अपराधियों पर पुलिस का भय समाप्त हो गया है। जब से दुबारा भाजपा-जदयू की सरकार बनी है, बिहार में महाजंगलराज का खौफ आमजन पर छा गया है।
समाहरणालय पर इंडिया गठबंधन का प्रतिरोध मार्च पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
प्रतिरोध मार्च में सकरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम, कांग्रेस जिला प्रवक्ता समीर कुमार, कृपाशंकर शाही, मयंक कुमार मुन्ना, लोक क्रांति यादव, महताब आलम सिद्दीकी, विजय यादव, अब्दुल वारिस, सद्दाम, दिलीप चौधरी, शुभम कुमार, जुही प्रीतम, सविता श्रीवास्तव, मोजक्कीर रहमान, रितेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार टुल्लु, सुरेश चन्द्रवंशी, त्रिभुवन पटेल, राम सागर प्रसाद, अलख निरंजन शर्मा, प्रशांत राज, मोहम्मद हैदर, चन्द्रशेखर सिंह, राजू सहनी, सकलदीप प्रसाद, हसनैन आमिर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।




















