समस्तीपुर : जिले के लोकप्रिय समाजसेवी और सौरव इंडस्ट्री के संस्थापक राजू सहनी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर उजियारपुर प्रखंड के मैदान में हज़ारों गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। सर्दी के मौसम में राजू सहनी ने 50,000 कंबल वितरित कर गरीबों को राहत दी।

कंपकंपाती ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। इस मौके पर लोगों ने बताया कि अधिकांश नेता चुनाव के दौरान ही अपने वादे और आश्वासन दे जाते हैं, लेकिन क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की ओर कभी ध्यान नहीं देते। वहीं, राजू सहनी जैसे समाजसेवी हमेशा गरीबों की मदद के लिए समर्पित रहते हैं।

राजू सहनी ने बताया कि वह हमेशा अपने निजी कोष से गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाते रहते हैं। पिछले कई वर्षों से उजियारपुर प्रखंड सहित अन्य स्थानों पर वह समाज की सेवा में लगे हुए हैं। शुक्रवार को हुए इस कंबल वितरण कार्यक्रम ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है और उनके नेक कामों की सराहना करते हुए इलाके के लोग उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ मानते हैं।